झारखंड / विश्रामपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ददई दुबे के पुत्र की हार्ट अटैक से मौत, मेडिका में ली अंतिम सांस

गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र के चोका गांव निवासी कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सांसद व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के बड़े बेटे सह कांग्रेस के युवा नेता अजय दुबे का निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। रांची के मेडिका अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रांची के बरियातू स्थित आवास पर शनिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनके रक्तचाप में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई व ब्रेन हेमरेज की भी शिकायत बताई गई थी। जानकारी के अनुसार, अचानक बेहोश हो जाने पर उन्हें परिजनों ने रांची के मेडिका सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे अंतिम सांस ली। सूत्रों की मानें तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी। तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। 


2005 व 2015 में लड़ा था विधानसभा चुनाव
अजय दुबे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर पलामू व गढ़वा जिला में फैले विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2005 व 2015 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वे मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर से वे विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ना चाह रहे थे। उन्होंने नोमिनेशन फॉर्म भी खरीद रखा था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी झारखंड ने उनका नाम केंद्रीय समिति को प्रस्तावित भी किया था। लेकिन कांग्रेस की केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को अपनी बैठक के बाद अजय की जगह उनके पिता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का नाम बतौर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया। 


सूत्रों की मानें तो अजय दुबे इस से डिप्रेशन में आ गए थे। संभवत: बीमारी की हालत में यह सूचना उनके लिए घातक सिद्ध हुई। अजय दुबे अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए हैं। समाचार लिखे जाने तक दिवंगत कांग्रेसी नेता का शव उनके पैतृक आवास चोका लाया लाया जा रहा था। कांग्रेसी युवा नेता के निधन को लेकर अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


Popular posts
इंटरव्यू / बेयर ग्रिल्स ने कहा- जीवन शानदार उपहार है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए; मुश्किल वक्त में ईश्वर मदद करते हैं
स्पीड में आईकू 3 5G, तो कैमरा में रियलमी X50 प्रो 5G ज्यादा बेहतर; दोनों के कई फीचर्स एक जैसे
ऑस्ट्रेलिया में आग / हॉकी इंडिया ने पीड़ितों की मदद के लिए 18 लाख रु. दान दिए, नीलामी के लिए जर्सी भी दी
किन-किन देशों में पहुंच चुका है कोरोनावायरस, घर बैठे इन साइट्स पर मिलेगी इसकी सटीक जानकारी
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 39999 रुपए, 30 मिनट की चार्जिंग में मिलेगा दिनभर का बैकअप
Image